छपरा कचहरी से महाराजगंज,दरौदा होकर थावे तक प्रतिदिन ट्रेन चलवाने पर रेल मंत्री के प्रति विधायक ने व्यक्त किया आभार

🍄 पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05163/05164 छपरा कचहरी-थावे -छपरा कचहरी भाया सीवान के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित दैनिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन 01 सितम्बर से शुरू किए जाने के निर्णय लिए जाने पर दरौंदा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विधायक श्री सिंह ने कहां कि इस ट्रेन के शुरू होने से सारण प्रमंडल के इस क्षेत्र के लाखों लोगों को फायदा होगा। इस इलाके के सैकड़ों गांव सारण प्रमंडल के तीनों जिला मुख्यालय के साथ-साथ रेलवे के राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

विधायक श्री सिंह ने छपरा कचहरी से मसरख, महाराजगंज, दरौंदा, सीवान होते हुए थावे तक प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया हैं।