
मढ़ौरा(सारण)।नगर पंचायत चुनाव को लेकर एक दिन पहले से सक्रिय हुई प्रशासन को एक रेस्टोरेंट में शराब पार्टी की भनक लग गई । शनिवार की देर रात एसडीओ योगेन्द्र कुमार के द्वारा की गई कार्रवाई में शराब सेवन के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार किया गया। वही उन युवको की निशानदेही पर एसडीओ ने मढ़ौरा अमनौर रोड में स्थित एक रेस्टोरेंट में छापामारी कर 750 एमएल का 12 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया । एसडीओ ने मामले में रेस्टोरेंट के संचालक को गिरफ्तार कर लिया वही रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ योगेन्द्र कुमार नगर निकाय के प्रथम चरण के मतदान को लेकर देर रात्रि नगर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए निकले थे । इसी दौरान एसएच 73 के मढ़ौरा-अमनौर रोड पर पुरानी बाजार के नजदीक दो युवक सड़क पर संदिग्ध रुप से दिखाई दिए । रोक कर जब पूछताछ की गई तो दोनों के मुंह से शराब की गंध आती प्रतित हुई । एसडीओ के साथ मौजूद थानाध्यक्ष इस्पेक्टर आरके सिंह ने ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की तो शराब सेवन की पुष्टि हुई । पूछताछ में युवकों ने पास के ही एक रेस्टोरेंट में शराब पीने की बात स्वीकारी । जब रेस्टोरेंट की तलाशी ली गई तो छूपाकर रखा गया 750 एमएल का 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया । रेस्टोरेंट संचालक एक्स नेवी मैन पुरुषोत्तम कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । वही एसडीओ के निर्देश पर सीओ रविशंकर पाण्डेय ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया । गिरफ्तार अन्य युवकों में राहीमपुर निवासी राहूल कुमार सिंह और गढ़देवी चौक निवासी शौरभ श्रीवास्तव का नाम बताया गया है । मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।




Recent Comments