चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : थाना क्षेत्र के रेपुरा सोन नदी के पास से तीन चोरों को एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनों थाना क्षेत्र के गुलरबगा निवासी मिंटू कुमार, महुआबारी निवासी सुभान अंसारी तथा ठेपहां महादेवा टोला निवासी सोनू कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली थी कि तीन बाइक एक चोरी के बाइक के साथ किसी घटना के अंजाम देने के लिए सोन नदी के पास एकत्रित हुए है। पुलिस ने सूचना को गुप्त रखते हुए छापेमारी कर तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों चोरों ने बाइक चोरी की घटना को स्वीकार्य किया है।
—




Recent Comments