छपरा में डिजिटल मीडिया उपयोगिता प्रसार एवं आचार नीति पर राष्ट्रीय विमर्श सह सम्मान समारोह आयोजित

छपरा : सोमवार कों रघुरोशनी मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा संचालित वेबपोर्टल न्यूज़ फैक्ट डॉट इन ने अपनी पहली वर्षगाँठ पर छपरा के एकता भवन में डिजिटल मीडिया उपयोगिता प्रसार एवं आचार नीति पर राष्ट्रीय विमर्श, अपूर्व गायक मो. अज़ीज को समर्पित म्युजिक कंसर्ट और सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 70 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

विमर्श को संबोधित करते हुए पीआर एजेंसी के चीफ मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट और चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर आनन्द कौशल ने कहा कि न्यूज़ फैक्ट डॉट इन ने महज एक साल में अपने कंटेंट और पाठक वर्ग के पैमाने पर वेब पोर्टलों में टॉप टेन में अपनी जगह बना ली है। मुख्य वक्ता श्री आनन्द कौशल ने डिजिटल मीडिया पर बोलते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया के बदौलत ही भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया शुरू किया। नरेंद्र मोदी को इस मुकाम पर पहुंचने वाला डिजिटल मीडिया ही है।आज बहुत बड़े बड़े घराने इस क्षेत्र में अब निवेश कर रहे है।श्री आनंद ने कहा कि 2000 ई तक डिजिटल मीडिया का उतना प्रसार नही था।लेकिन आज 2018 में डिजिटल मीडिया से 96 करोड़ लोग जुड़े है ।इतने व्यक्तियों के जुड़े होने से डिजिटल मीडिया के दिशा एवं दशा का अंदाजा लगाया जा सकता है।अभी डिजिटल मीडिया के लिए सरकार द्वारा कोई नीति नही बनाई गई है।डिजिटल मीडिया के वेबपोर्टल पर बोलते हुए श्री आनंद ने कहा कि पोर्टल के नियमानुसार एक माह में पढ़ने वाले पाठको की संख्या 10 हजार होनी चाहिए।श्री आनन्द ने कहा कि आज न्यूज फैक्ट डॉट इन बिहार में टॉप टेन में है।उन्होंने कहा कि भले ही डिजिटल मीडिया के लिए कोई आचारनीति नही है लेकिन पोर्टल के रिपोर्टरों को खुद आत्म चिंतन करने की जरूरत है खबरे वैसी वायरल होनी चाहिए जो समाज के लिए वायरस न बन जाय। राष्ट्रीय सहारा के संपादक ओम प्रकाश अश्क ने मीडिया की आचार नीति पर अहम बातें रखीं। समाजसेवी और जानकी फिल्म्स के सीईओ रजनीकांत पाठक ने बेव मीडिया का राष्ट्रीय स्तर पर एक फोरम बनाने की जरुरत बताई और इसके लिए बेव पोर्टल संचालकों का आह्वान किया। विमर्श का आगाज़ छपरा टूडे डॉट काम के सुरभित दत्त सिन्हा ने की। डिजिटल मीडिया पर डॉ लालबाबू यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज के युग के लिए जरूरी है लेकिन खबर ऐसे वायरल होना चाहिए कि वो वायरस न बन जाए। कश्मीरा सिंह, पंकज कुमार और डॉ. सुनील प्रसाद ने डिजिटल मीडिया के लिए आचार नीति तैयार करने की जरुरत बताई। कार्यक्रम की शुरुआत विधान पार्षद प्रो वीरेन्द्र नारायण यादव, विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरुण,समाज सेवी रजनी कांत पाठक ,राष्ट्रीय सहारा के संपादक ओम प्रकाश अश्क, चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर पी आर एजेंसी आई पी आर डी आनन्द कौशल और पूर्व उपसभापति सलीम परवेज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ततपश्चात न्यूज़ फैक्ट की स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। कला संगम की कंचन बाला और रेडियो पार्टनर रेडियो मयूर अभिषेक अरुण के निर्देशन में म्युजिक कंसर्ट के कार्यक्रम हुए जिसकी शुरुआत कत्थक नृत्य के साथ हुई। इस अवसर पर न्यूज फैक्ट के तरफ से पत्रकारिता, प्रशासन, राजनीति, कला, समाज सेवा, शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मंच का संचालन न्यूज फैक्ट के प्रधान संपादक अमित रंजन जी ने किया तथा सभा की अध्यक्षता विधान सभा के पूर्व सभापति सलीम परवेज और धन्यवाद ज्ञापन एमडी चंदन कुमार ने किया।