बेतिया – नरकटियागंज रोटरी क्लब ने किया वृक्षारोपण

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज बेतिया बिहार:–
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक1/07/2018 को रोटरी क्लब, नरकटियागंज के नये कार्यकारणी का गठन हुआ।इस अवसर पर अध्यक्ष उमेश जायसवाल ने सभी रोटेरियन को आगामी सत्र के लिए सभी की सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की साथ ही पूर्व अध्यक्ष सुरेश जायसवाल की प्रशंसा की उनके मार्गदर्शन में 2017 -18 में रोटरी क्लब द्वारा अनेक सफल सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक संचालन किया गया।इस अवसर पर उमेश जायसवाल के नेतृत्व में मतीसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय में पांच अशोक के पौधा वृक्षारोपण किया गया। सचिव कुंदन कुमार ने बताया कि इस वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना है ताकि भविष्य में हमारे बच्चियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक ने रोटरी क्लब, नरकटियागंज को धन्यवाद दिया जिसके पहल पर इस विद्यालय में पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए वृक्षारोपण किया गया और उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस सभी वृक्षों को उचित देखभाल कर एक पेड़ के रूप में परिणत किया जाएगा।इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष प्रो एन डी ओझा ,उपाध्यक्ष अवध किशोर सिन्हा,पूर्व सचिव विवेक कुमार, डॉ बी के चौहान, निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ फैसल सिद्दीकी, प्रमोद कुमार ,जितेंद्र कुमार ,धीरज कुमार सार्जेन्ट शौखलाल ,आदि सभी रोटेरियन उपस्थित रहे।