संजय विजित्वर (हाजीपुर)-रेलवे चाइल्ड लाइन तथा रेलवे पुलिस की सहयोग से गरीब, असहाय व्यक्तियों के बीच राहत सामग्री चुडा़- गुड़ तथा बिस्कुट किया गया वितरण। जी हां,वैश्विक महामारी से बचने के लिए लाॅकडाउन की स्थिति में महिला भी गरीब, असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री बांटकर अपनी नेकदिली का परिचय दे रही हैं। हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास रहनेवाले गरीब , असहाय लोगों के बीच रेल मंत्रालय एवं महिला बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार की परियोजना से संबद्ध रेलवे चाइल्डलाइन, हाजीपुर जागरूकता अभियान के तहत आज रेलवे पुलिस बल की सहयोग से रेलवे जंक्शन परिसर के आसपास रहने वाले गरीब, असहाय लोगों के बीच राहत सामग्री यथा चूड़ा गुड़ तथा बिस्कुट का वितरण कर अपनी दानशीलता का परिचय दिया है। चाइल्डलाइन, हाजीपुर की महिलाओं ने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करने में पुरुषों से कदम-से-कदम मिलाकर वह भी चलना जानती हैं और इसीलिए यह नेक काम को साकार कर रही हैं।बताते चलें कि बीते कल यानी बुधवार को रेलवे पुलिस बल की टीम द्वारा राहत सामग्री वितरण का कार्य गरीब, असहाय लोगों के बीच किया गया था। नारीशक्ति की इस नेक भावना को प्रणाम।।