मढौरा के लोगों के सहयोग से मिली उपलब्धि और सफलता ही मेरे लिये पूंजी है- पूर्व एसडीओ संजय कुमार राय
⏺नये एसडीओ,एसडीपीओ का हुआ स्वागत, स्थानांतरित एसडीओ संजय राय का हुआ विदाई


मढ़ौरा (सारण):जिस भावना के साथ लोगों के सामने अपनी जो शक्ति और क्षमता थी को प्रदर्शित किया लोगों ने भी उसी रूप में उसे स्वीकार कर लिया I यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि और सफलता है I इसे अपनी पूंजी समझता हूँ और मढौरा से इसी आशीर्वाद को लेकर यहां से जा रहा हूँ । लोगों ने जो प्यार दिया उसका ऋणी हु यहां से जाना एक प्रक्रिया है लेकिन जाने के बाद भी मढ़ौरा का लोग याद रह जायेगे I मढ़ौरा अनुमंडल में पहला दिन और आज अंतिम दिन के बीच तीन साल का समय गुजर गया लेकिन लोगों का जुड़ाव और उनका अपनत्व इस तरह मिला जो सदैव आप सबों की याद दिलाता रहेगा Iउक्त बातें अनुमंडल के स्थानांतरित व नवपदस्थापित एसडीओ,एसडीपीओ के सम्मान में स्वागत सह विदाई समारोह बोलते हुए एसडीओ संजय कुमार राय ने भावुक होकर कहीं । पूर्व एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें सेवा का लम्बा समय मिला I इस दौरान उन्होंने लोगों के अहसास के साथ खुद को जोड़कर उनकी तकलीफ को नजदीक से समझने का प्रयास किया I कोई इंशान या पदाधिकारी या कोई व्यक्ति जिस समाज या जिस व्यक्ति की सेवा करता है उसे समाज के तरफ से सम्मान प्राप्त होता रहा है I इस दौरान स्थानान्तरित एसडीओ ने अपने तीन साल के कार्यकाल के मुश्किल समयों में सभी के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया I

नए एसडीओ ने विनोद कुमार तिवारी ने कहा निष्पक्षता और पारदर्शीता के साथ प्रशासन अपने कार्यों का निर्वहन करेगी ।

अपने स्वागत के उपरांत मढ़ौरा के नये एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने कहा की प्रशासन का संचालन निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से होगा I वे सभी के सहयोग से स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन की पहल करेगे I आम लोगों तक सरकारी योजना सुलभ तरीके से पहुंचे यह तय करेगे I उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय सहीत अन्य सरकारी योजना को पूरा करने में तेजी लाने अौर लोगों को सभी योजना का लाभ मिले यह प्रथमिकता मे रहेगा । इस अवसर पर नये पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार साव ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून का पालन करना प्रशासन का मूल उदेश्य रहेगा।
#चलता रहा सम्मान और स्वागत का दौर-
शुक्रवार की संध्या एसडीओ आवास पर आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार राय को विदाई एवं नव पदस्थापित एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार साह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर के मुख्य पार्षद ललन राय,भाजपा के मनोज कुमार सिंह और भानु प्रताप सिंह ने अधिकारियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।वहीं नगर के उप मुख्य पार्षद विपिन बिहारी सिंह और भाजपा के नागेन्द्र राय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह सहित अन्य ने नव पदस्थापित अधिकारियों को बुके बुके स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित विभिन्न प्रखंडो से गणमान्य नागरिको और जनप्रतिनिधियों ने निवर्तमान एसडीओ संजय कुमार राय के कार्यशैली की सराहना करते हुये कहा कि निवर्तमान एसडीओ के कार्यशैली अविस्मरणीय रहेगी, वे आम जनों के लिये आसानी से सुलभ और उपलब्ध थे । नये पदस्थापित एसडीओ और एसडीपीओ से लोगों ने कहा कि उनकी अपेक्षा बनी रहेगी Iआप बेहतर कुशल प्रशासक की भूमिका में लोगों के बीच रहे,आम जनता अधिकारियों के सहयोग में खड़ी रहेगी। स्थानांतरित एसडीओ संजय राय को बिदाई देने मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय भी पहुंचे और उनसे मिलकर उनके आगे भी सफल कार्यकाल की कामना की I अपने विचार व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह,अमनौर के पूर्व प्रमुख राजद नेता सुनील राय,जिला परिषद सदस्या व प्रसिद्ध लोक गायिका पुष्पा सिंह, मढौरा अनुमंडल पत्रकार फोरम के अध्यक्ष दिनेश सिंह, सक्रीय समाजसेवी नबी अहमद,कांग्रेस के लाल बाबू गिरी, मुखिया वीरेंद्र राय,सुमित रंजन, विजय कुमार विद्यार्थी, वीर बहादुर राय, भाजपा के भानु प्रताप सिंह, नागेन्द्र राय, जद यू के बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह ,शिव कुमार गुप्ता, इसुआपुर किसान मोर्चा अजय राय,अश्वनी प्रसाद यादव,जेपी सिंह, सोनू सिंह,राजू सोनी, बॉबी ओझा सहित अन्य थे । इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में अधिकारी, राजनीतिक दल और पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार उपस्थित थे ।