एटीएम की हेरा-फेरी कर उड़ाये डेढ़ लाख से भी अधिक रुपये,अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)22.05.2018:
रामबाग पेट्रोल पंप स्थित एसबीआई एटीएम से कार्ड की हेरा-फेरी कर 01 लाख 62 हजार 967 रुपये की फर्जी निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पिड़ित खराटी निवासी वीरेंद्र प्रसाद ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।पिड़ित का कहना है कि वह अपना एटीएम कार्ड लेकर रामबाग एटीएम रूम से रुपया निकालने गये थे।पैसा निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड जैसे ही निकाला की वहाँ पूर्व से खड़े एक व्यक्ति ने मेरा एटीएम कार्ड देखने के लिए मांगा तो मैंने दे दिया।इसी बीच उसने मेरे एटीएम कार्ड बदल लिया।उस वक्त एटीएम में पैसा नही था तो उस समय पैसा नही निकला तो मैं वापस आ गया।फिर जब दूसरे दिन बैंक में रुपया निकालने गया तो उसके खाते से 01 लाख 62 हजार 967 रुपये गयाब था।




Recent Comments