पानापुर में प्रखंड प्रभारी ने अधिकारियों के साथ किया बैठक
#सुवास कुमार /पानापुर :
पानापुर (सारण)शनिवार को बीडीओ कार्यालय में प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने लगभग चार घण्टे तक अधिकारियों के साथ बैठक की| जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने पहले अधिकारियों के साथ बैठक की| प्रखंड प्रभारी ने बीडीओ मोहम्मद सज्जाद व प्रभारी सीओ वीरेंद्र मोहन से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली| उसके बाद प्रखंड व अंचल के अभिलेखों की जांच की| दूसरे शिफ्ट में प्रखंड प्रभारी ने पंचायत सचिव व जेई के साथ बैठक की| उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कहीं नल-जल योजना में गड़बड़ी मिली तो दोषी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जायेगा|




Recent Comments