मढ़ौरा (सारण ) । भाकपा अंचल परिषद द्वारा महापंडित राहुल सांकृत्यायन के जन्म दिवस पर मढ़ौरा के उजरी सेन्दुआरी में लोंगो के बीच साबुन , मास्क एवं बिस्कुट का वितरण कर लॉक डाउन को अमली जामा पहनाने का आग्रह किया गया । इसके पूर्व एक सादे समारोह में सोसल डिस्टेंसींग का पालन करते हुए महापंडित के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया । जिला सचिव रामबाबू सिंह द्वारा महापंडित को सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी , किसान नेता , उद्भट्ट विद्वान , बिहार भाकपा का संस्थापक बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । महापंडित के 127 बी जयंती को आज कोरोना महामारी से लड़ने के संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया ।उन्होने कहा कि आज पी एम और सी एम के आह्वान पर सोसल डिस्टेंसींग का पालन करते हुए लॉक डाउन का पुरजोर समर्थन करना ही महापंडित के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । आज के अभियान में अंचल सचिव संजय सिंह , प्रो रजाक हुसैन , भरत राय , संजय कुमार , मनोज प्रसाद यादव , अजय कुमार यादव , विजय राय , संजीव कु सिंह , शिव प्रसाद राय , रंजीत कुमार , जमादार राय , कामेश्वर राय आदि शामिल थे ।