
मदर्स डे की पूर्व संध्या पर लियो क्लब ने किया कार्यक्रम आयोजित
छपरा : अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण एवं लियो फेमिना ने मदर्स डे की पूर्व संध्या पर जायका रेस्टूरेंट में माताओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया ।
कार्यक्रम की शुरुवात लियो सदस्यों की माताओं ने एकसाथ केक काटकर किया एवं वहाँ मौजुद सभी सदस्यों को अपने हाथों से केक खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायंस 322E के जिलापाल डा एस के पान्डे ने कहा कि इस धरती पर माँ हीं एक ऐसी जननी है, जिसका आशीर्वाद हमारे ऊपर तब तक बना रहता है जब तक हमारे शरीर में सांस है । अत: उन्होंने सभी युवा सदस्यों को इस विशेष अवसर पर सिख देते हुए कहा कि चाहे जिवन में कुछ भी हो जाए हमें अपने माँ का दिल नहीं दुखाना चाहिये क्युंकि माँ की ममता अनमोल होती है जिसे हमसभी को जिवन भर महसूस करने की जरूरत है ।
कार्यक्रम को लियो चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, लायन विक्की आनंद ने भी अपने प्रेरणा भरी बातों से संबोधित किया ।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने भी अपने माँ को उनके सम्मान में उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया ।
मौके पर मुख्य रूप से जिलापाल लायन डा एस के पान्डे, लियो क्लब के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, फेमिना अध्यक्ष मधुमीता, उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव विकास, शवेता राय, कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, अभिषेक गुप्ता, धर्मेंद्र रस्तोगी, संदीप सैनिहाल, अनुरंजन, स्वराज, रवी कुमार, प्रकाश, एस के सिंह, नारायण कुमार, सुशांत, अमन, प्रियंका, पूजा, लायन डा एन के द्विवेदी, लायन अजय सिन्हा, लायन विक्की आनंद के साथ क्लब सदस्यों की माताएँ एवं बहनें मौजुद थीं ।
मंच संचालन लायन मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया । कार्यक्रम के संचालन के दौरान मनोज वर्मा ने भी कई बार माँ की ममता से जुड़ी हुई बातों को कविता के माध्यम से सबके बीच रखकर भाव-विभोर कर दिया ।
उक्त जानकारी लियो पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी ।




Recent Comments