
मांझी। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सोमवार को 56.95 करोड़ रुपये की लागत से करीब 20.25 किमी.लंबे मांझी-बरौली सड़क मार्ग के 22 फीट चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण से क्षेत्र के लोगों खासकर यात्रियों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी। वहीं गांवों के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व बिहार सरकार विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। आज देश की सुरक्षा-व्यवस्था काफी मजबूत है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश हीं नही विदेशों में भी हमारा सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा वीर सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। मैं देश के वीर जवानों को सैल्यूट करता हूँ। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मांझी के रामघाट का भी उद्धार होगा। समारोह को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, प्रमोद सिग्रीवाल, मुखिया अशोक सिह, शिवनाथ बिंद, रघुनाथ ओझा, शिवाजी सिंह, कृष्णा पाण्डेय, विजय सिंह, डॉ एस. कुमार, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह, जय किशोर सिह, हरीश बाबा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन मनोज पांडेय ने किया। मौके पर कार्यपालक अभियंता विभूतिचन्द्र, सहायक अभियंता नरसिंह कुमार, कनीय अभियंता लालबाबू, विकास कुमार सिंह आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments