संजय विजित्वर (हाजीपुर)- ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के सत्संग से सत्संगी के रूप में तथा टेन्ट हाऊस के व्यापार से जुड़े तथा राजद के वरिष्ठ नेता विनोद श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय त्रिभूवन प्रसाद श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि स्थानीय अनवरपुर चौक के समीप स्थित मकान पर मनाई गई।इस अवसर पर शहर के कुछ सत्संगी, चित्रांश परिवार के कुछ लोग तथा समाजसवियों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई । स्वर्गीय त्रिभूवन प्रसाद श्रीवास्तव वैशाली जिले में टेन्ट हाऊस के व्यापार से जुड़े हुए थे और इस क्षेत्र में उनका व्यापार वृहत पैमाने पर था।कोविड नियमों के पालन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करनेवाले में संवेदक तथा समाजसेवी बासकित राय , सत्संगी शिवशंकर प्रसाद वर्मा, कुमोद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, बबलू , पिंटू सहित कुछ राजद नेता भी उपस्थित थे ।पुष्पांजलि के पश्चात विभिन्न चौक-चौराहे पर गरीबों के बीच भोजन के पैकेट वितरण किए गए ।