डोरीगंज-
अवतार नगर थाना क्षेत्र के कोठिया बिनटोली गाँव मे कठही नदी मे डुबने से एक युवक की मौत हो गयी ।
घटना सोमबार संध्या 6 बजे की है जब कोठिया बिनटोली गाँव निवासी श्री भगवान महतों के 31 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार शौच के लिए गया हुआ था तभी वह कठही नदी के किनारें पैर फिसलने से वह नदी मे गिर गया ।
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नदी से निकालकर दिघवारा हॉस्पिटल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक मुन्ना को दो पुत्र एवं एक पुत्री है वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।
उसकी मृत्यु से परिवार के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।




Recent Comments