मिलन समारोह का किया गया आयोजन

#परवेज अख्तर/

सिवान: शहर के निजी होटल में निर्मला ग्रीन सिटी की ओर से ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसका उद्घाटना ग्रीन सिटी ने निदेशक मुकेश शाही, प्रोजेक्ट पार्टनर प्रभात मिश्रा, अर्जुन वर्मा,
प्रिस उपाध्याय, रमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कंपनी ने निदेशक
ने लोगों को बताया कि सस्ते दर पर भूमि व आवास उपलब्ध कराने का कार्य यह कंपनी करती है।
इसके तहत गोरखपुर में प्लाट रेजिडेंसी क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति आसान किश्त पर
प्लाट बुक करा सकते है। वहीं प्रोजेक्ट पार्टनर ने कहा कि जो आपसे हम वादा कर रहे हैं। उसे हम
पूरा करेंगे। चार साल के किश्त में बिना ब्याज के प्लाट उपलब्ध कराया जाएगा।