मढ़ौरा के मंदिरों में दिनभर चला पूजापाठ, शाम में हर घर मनी दिवाली

सर्वत्र रामोत्सव की रहीं धूम, जगह- जगह निकली शोभायात्रा एवं झांकियां

दैनिक खोज खबर.मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को गांव मोहल्ले में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही कई गांव मोहल्ले में रामलला की झांकियां एवं शोभायात्रा निकाली गई। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवो- मुहल्ले में झांकी एवं शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सलिमापुर, आंवारी आदी कई गांवों में शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गई थीं। गांव के युवक राम, हनुमान, सीता, जटायु आदी के रोल में नजर आएं। इसके अलावा भी मढ़ौरा क्षेत्र के शहर एवं गांव के सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ पूजा पाठ भी सुबह से ही चल रहा था। जहां पर लोग बड़ी संख्या में भक्ति भाव से मंदिर में पूजा पाठ की। मढ़ौरा का प्रसिद्ध शिलहौरी स्थित शिलानाथ मंदिर, नगर क्षेत्र में गढ़देवी मंदिर, अंबेडकर रोड में देवी स्थान, महावीर मंदिर, स्टेशन चौक पर दुर्गामंदिर, स्टेशन रोड में महावीर मंदिर, डबरा नदी पुल के पास हनुमान मंदिर, हरबड़ नाथ मंदिर, वैश्य टोली में देवी स्थान मंदिर, समेत गांवो के सभी मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ के साथ राम भजन चल रहा था। जगह जगह मंदिरो मे प्रसाद और मिठाइयां बांटी भी गई।वहीं शाम होते होते रामोत्स्व का जश्न दिवाली की रोशनी से सराबोर हो गया। जहां सर्वत्र घरों पर लाइटिंग के साथ दीप जलाकर खुशी में पटाखे भी खूब फोड़े गए।मालूम हो कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफ़ी खुशी और उत्साह का माहौल कुछ दिन पहले से ही बना हुआ है और लोग एक दिन पहले से मंदिरों और घरों पर रामलाला एवं हनुमान जी का ध्वज लगाने की होड़ सी मची थी और जैसे ही 22 जनवरी सुबह आया कि लोग पूरी तरह से राममय माहौल जो हुआ, वो विहंगम दृश्य था। वहीं शाम में लोग दीपोत्सव भी बड़ी धूमधाम से मनाया। प्रशासन कई गांवों में शोभायात्रा निकाले जानें की खबर पर मौके पर पहुंच शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा को संपन्न कराया।

शिल्हौरी मंदिर में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा की दिखाई गई लाइव प्रसारण:

मढ़ौरा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिलहौरी मंदिर परिसर में अयोध्या में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जहां पर आम से लेकर खास लोगों ने भी लाइव प्रसारण को देखा। स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने भी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की और लाइव टेलीकास्ट को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सारण जिला परिषद् की पूर्व अध्यक्षा व वर्तमान जिला परिषद् सद्स्य मीणा अरुण, ई. सत्येंद्र सिंह,शंभू प्रसाद सिंह, नागेंद्र राय, अनिल शर्मा, आर्य सुमंत, बलबीर सिंह, धंनजय उपाध्याय, पुजारी धर्मेन्द्र उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।