दैनिक खोज खबर.मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने उनके पास से हथियार व मोबाइल फोन बरामद करने के साथ एक टेम्पो को जब्त किया है। इस संबंध में एसआई अखिलेश कुमार ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि पुराना मांझी रेलवे स्टेशन के बगल में बहोरन सिंह के टोला के अंतर्गत एक बगीचे में कुछ अपराधी जुटकर गम्भीर अपराध की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को सूचित कर थाने में पदस्थापित पीएसआई विपुल कुमार व प्रिंस राज तथा सशस्त्र पुलिस बल के साथ पुलिस वाहन से उक्त बगीचे में छापेमारी करने पहुंचे। अचानक पहुंची पुलिस टीम को देखते हीं बगीचे में मौजूद छह व्यक्ति भागने लगे। जिसके बाद सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़ कर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जबकि दो व्यक्ति भागने में सफल रहे। पकड़े गए अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के मौना जगई पोखरा निवासी राम जीवन राय का पुत्र बिजेंद्र कुमार यादव, शिव महल सरकारी बाजार निवासी सोने लाल वास्फोर का पुत्र रोहित कुमार, करीम चक खनुआ निवासी मो. कुरैशी का पुत्र मो. जमशेद व मांझी थाने के गोढ़ा डोमडेरवा निवासी अमर डोम का पुत्र सुंदर डोम शामिल है। पुलिस ने पूछताछ के क्रम में भागने वाले दो अपराधियों की भी पहचान कर ली है। पुलिस गिरफ्तार किये गए अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक लोहे की खंती बरामद करने के साथ मौके से एक टेम्पो को जब्त किया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ कर चारों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments