
मही नदी में डुबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत
अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के धरहरा मठिया मही नदी में डुबने से एक 22वर्षीय युवक की मौत से लोगों मे सनसनी फैल गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वहां दुर्गा पूजा को लेकर जागरण टीम आयी थी जिसका एक कलाकार उक्त नदी में स्नान करने गया जहां उसका संतुलन बिगड़ गया और नदी के गहरे पानी में चला गया और डुब गया . उसका एक सहयोगी नदी के किनार पर था जो हो हल्का कर लोगों को उसके डुबने की सुचना दिया .स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन करने के डेढ घंटे के बाद उसका शव बरामद किया गया. मृतक युपी लखनऊ के इन्द्रानगर सेक्टर-14 का अनमोलचंद कश्यप का 22वर्षीय पुत्र अमित कश्यप बताया गया है. सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया.




Recent Comments