
जदयू ने बनाया राजेश त्यागी को प्रदेश सचिव , कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
पवन कुमार सिंह/जलालपुर / सारण।
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में छपरा के कोपा निवासी राजेश त्यागी को प्रदेश सचिव पद से नवाजा गया है। उनके मनोनयन से जिले के जदयू कार्यकर्ता और उनके पैतृक गांव समहोता में खुशी की लहर है। राजेश त्यागी का राजनीतिक सफर की शुरुआत भाकपा से हुई थी। बाद में काफी दिनों तक बहुजन समाज पार्टी में बिहार प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। विगत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा के लगातार खोते जनाधार के बाद जदयू के वरीय नेताओ ने पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जिसके उपरांत विगत विधानसभा चुनाव में राजेश त्यागी ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार मेहनत की। ऐसा बताया जाता है कि राजेश त्यागी का प्रभाव खासकर दलित मतदाताओं में देखा जाता है। राजेश त्यागी के मनोनयन पर खुशी जाहिर करने वालो में अनन्त कुमार गोंड पैक्स अध्यक्ष सम्होता अम्बे शर्मा पंचायत अध्यक्ष समहोता जदयू नेता सुभाष सिंह रामेश्वर सिंह ऊर्फ गोगन सिंह संजय यादव उर्फ नेता जी अरबिंद सिंह भरत कुशवाहा प्रमोद राम मोहमद राजा इस्माईल मिया सामिल है।




Recent Comments