सीवान :धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह
-#कॉर्पोरेट से संचालित स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं : डॉ. अहमद
-#44 शिक्षकों किया गया सम्मानित
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान:
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेंस वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह बुधवार को शहर के टॉउन हॉल में धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद शमायल अहमद, प्रदेश को-अॉर्डिनेटर पीडी शुक्ला, डीपीएस सोसाइटी नई दिल्ली की अनामिका ओझा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए 44 शिक्षकों सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहाकि बड़े शहरों में कार्पोरेट कंपनियां स्कूलों पर नजर रख रही है। स्कूलों की ओर इनकी तेजी से रुझान बढ़ा है। इससे स्कूल बदनाम हो रहे हैं। कार्पोरेट से संचालित स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नही हैं। इनका बहिष्कार करने की जरूरत है। प्राइवेट स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए लोग अपने बच्चों को भेज रहे हैं। अब स्कूलों की भी जिम्मेदारी है कि चिकित्सक को स्कूल के साथ जोड़ें, किसी जरूरत पड़ने पर तुरंत ईलाज किया जा सके।
कार्यक्रम में फौजिया खान, जिलाध्यक्ष प्रभात चंद्रा, जिला सचिव शिव जी प्रसाद, प्रदेश सचिव जेबा तस्लीम, स्टेट ज्वाइंटट प्रेसिडेंट द्वारका प्रसाद, कोषाध्यक्ष मो. फारूख हाजी, महासचिव हाजी अनवर हुसैन, केशव पंडित, श्यामल अहमद, विजय शंकर पांडेय, वसीमुल हक, अशोक सिंह, शफीकर रहमान आदि उपस्थित थे। संचालन सचिन कुमार ने किया।




Recent Comments