राजगीर में बनेगा चार लेन एलिवेटेड पथ

पटना। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री द्वारा राजगीर में जाम की समस्या के निदान के लिए बाणगंगा से एसडीएम ऑफ़िस तक चार लेन एलिवेटेड पथ बनाने का निर्देश दिया था।उन्होंने दो बार इसके प्रस्ताव पर विचार करके सभी अधिकारी गण के साथ स्थल भ्रमण कर मार्गरेखन क़ो अंतिम रूप दिया।

निर्देश के अनुपालन में पथ निर्माण विभाग द्वाराभेजे गये प्रस्ताव पर अब भारत सरकार की सहमति प्राप्त हो गयी है।इस परियोजना में 8.7 किमी लम्बाई के एलिवेटेड पथ में रोप वे के पास उतरने एवं चढ़ने हेतु रैम्प भी बनेगा।इसकी लागत लगभग 1300 करोड़ होगी।

भारत सरकार से मार्गगरेखन अनुमोदन हो जाने पर अब निर्माण के पूर्व की गतिविधियाँ तेज हो जाएगी।इस परियोजना हेतु राज्य वाइल्ड लाइफ़ बोर्ड की सहमति मिल चुकी है।यह पथ गया- राजगीर-बिहारशरीफ़ राजमार्ग का हिस्सा है जिसका चार लेन चौड़ीकरण का काम चल रहा है।