मढ़ौरा।  नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी बीएसएफ जवान 40 वर्षीय जबारक हुसैन की हजारीबाग में ड्युटी के दौरान निधन हो गया । मिली जानकारी के अनुसार जवारक हुसैन को गुरुवार को अचानक हार्ट अटैक हुआ । उन्हे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हे बचाया नही जा सका । जवारक हुसैन के निधन की खबर गांव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया । जवारक मियां अपने छह भाईयों में चौथे नम्बर पर थे । उनके साथ अन्य उनके चार भाई बीएसएफ में सेवा में है, एक छोटा भाई भारतीय आर्मी का जवान है । जबकी एक मात्र भाई ही घर पर रह कर परिवार के सदस्यों की देखभाल करता है । जवारक हुसैन को दो लड़की एक लड़का था जो गांव पर ही रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे थे  । घटना की सूचना के बाद रिस्तेदारों और गांव के लोगों का जबारक मियां  के घर पहुंचना लगातार जारी है । शुक्रवार की संघ्या तक शव घर नही पहुंचा था । शव के इंतजार में मृतक जवान की पत्नी और बच्चें बेसूध बने हुए थे ।