गोरखपुर :गोरखपुर ट्रांसफॉर्मर लगने से गोरखपुर जोन के ग्यारह लाख परिवारों को बेहतर बिजली मिलने की जगी उम्मीद
न्यूज इनपुट. संजय कुमार गुप्ता
गोरखपुर मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन उपकेन्द्र में 500 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम डेढ माह में पूरा हो गया। इंजीनियरों की टीम ने बीते दिन ट्रांसफार्मर का परीक्षण कर ओके रिपोर्ट दे दी। ट्रांसफार्मर लोड पर लिया जाएगा 20 करोड़ के खर्च से इस ट्रांसफार्मर के चालू होने से गोरखपुर जोन के 11 लाख परिवारों को बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। बीते माह नवम्बर से रोजाना लगभग 7 से 8 घण्टे कटौती झेल रहे लाखों परिवारों को अब बिजली कटौती नहीं सताएगी।
20 करोड़ से मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन में 500 एमवीए ट्रांसफार्मर लग गयाइंजीनियरों ने परीक्षण कर ओके रिपोर्ट दी। कल से लोड पर लिया जाएगा ट्रांसफार्मरग्रामीण क्षेत्र के साथ ही देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के लोगों को कटौती से राहत
ट्रांसमिशन जोन के मुख्य अभियंता ई. पीएन उपाध्याय ने बताया कि 500 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाने का काम तय समय में पूरा हो गया। टीम ने जांच कर ओके रिपोर्ट दे दी। अब शनिवार को ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी। 25 साल पुराने 240 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 500 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को तय समय में लगाकर हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के उपभोक्ताओं को हमने भरपूर बिजली दी है। चार घण्टे की घोषित कटौती भी नहीं हुई।
इसके साथ ही जोन के अन्य जिलों में भी कम से कम बिजली कटौती की गई। ताकि लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि 240 एमवीए ट्रांसफार्मर अपनी तय मियाद पूरी कर चुका था। ऐसे में उसे समय रहते बदला जाना आवश्यक था। अन्यथा किसी दिन दग जाता तो गोरखपुर मण्डल में बिजली संकट खड़ा हो जाता।
इन जिलों के 11 लाख परिवारों को मिली राहत
गोरखपुर देवरिया कुशीनगर




Recent Comments