छपरा: कार्यकर्त्ता ही पार्टी के मूल स्तंभ होते है,आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसका मुख्य कारण है कार्यकर्त्ता की लगन औऱ मेहनत.उक्त बाते कही विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मौका था शहर के कटहरी बाग औऱ तेलपा शक्तिकेंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा का.इस मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का आधार कार्यकर्ता होता है। इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता श्रीनिवास सिंह तथा प्रकाश रंजन निक्कू ने किया.इस दौरान उपाध्यक्ष निशांत राज ,अनूप कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अजित कुमार सोनी,अजय कुमार साह,विक्की श्रीवास्तव,शत्रुघन सिंहा  दुर्गेश बिहारी शरण ,अंकुर दत्ता,प्रतीक प्रभाकर ,राजीव कुमार सिंह, गोपी जी उपस्थित थे.