
माझी(सारण)। भारत चीन सीमा के बलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान भारत के शहीद जवानों की याद में शुक्रवार को युवा नेता धर्मेंद्र सिंह समाज के नेतृत्व में ताज पुर में कैंडल मार्च निकाला गया ।वही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई ।उक्त कैंडल मार्च गगनभेदी नारा लगाते हुए युवक मुख्य मार्ग से ताजपुर चौक पर पहुंचे एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही चीन मुर्दाबाद जिनपिंग मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। उसके बाद जिनपिंग का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया गया। इस मौके पर समाज के अलावा सरोज सिंह राहुल सिंह डीके सिंह संकेत सिंह सौरभ कुमार विशाल कुमार अनीश सिंह विकास कुमार पंकज कुमार संजय कुमार विकेश कुमार आदि लोग शामिल हुए।




Recent Comments