तरैया 19.06.2020

तरैया विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया है। तरैया में शत्रुधन सिंह नेता जी के आवास पर आयोजित बैठक में श्री महतो ने कहा कि जदयू पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 30 प्रतिशत अति पिछड़ा के कोटे में प्रत्याशी के रूप में टिकट देगी।इसी संदर्भ में मुझे इस कोटे से तरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिये टिकट देने का निर्णय लिया गया है।तरैया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में जदयू के प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहा हूँ।वही पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्य में लगने की अपील किया।उक्त बैठक में प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, शत्रुधन सिंह नेता जी,अनिल सिंह, चन्देश्वर राम,सुरेंद्र कुमार चौहान,महेश महतो,धर्मेन्द्र साह,गंगा महतो, डॉ. असलम सहित अन्य उपस्थित थे।