*युवाओं ने लिए समाज व जनहित में सोशल मीडिया का उपयोग करने का संकल्प*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉सीवान मे पहली बार आयोजित हुआ फेसबुक मित्र परिवार का सम्मेलन 
🔸सीवान: युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए. व्हाट्सअप, फेसबुक व ट्वीटर आदि माध्यमों से समाज व जनहित के लिए कार्य करें. यें बातें 
सीवान नगर परिषद के उप सभापति बब्लू साह ने कहीं. वे सीवान के गांधी मैदान के निकट मनोरंजन सिंह फेसबुक मित्र परिवार के द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहें थें.उप सभापति श्री साह ने नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण, अशिक्षा समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी विचार व्यक्त किए. 
परिचर्चा का संचालन करते हुए भाजपा के युवा नेता मनोरंजन सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज व देशहित के लिए आगे बढ़ते हुए बेहतर कार्यो को करने की जरूरत है.  उन्होंने कहा समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है. उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए. परिचर्चा को संबोधित करते हुए हिन्दूत्वेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि  युवा छात्र-  छात्राओं को पहले अपना उद्देश्य तय करना  चाहिए, इसके उपरांत योजनाबद्ध तरीके से नियमित परिश्रम कर उनकी प्राप्ति करने का प्रयास करना चाहिए. वहीं प्रियरंजन शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें अपने राष्ट्र को सबल व सामर्थ्यवान बनाना है. परिचर्चा के अंत में फेसबुक मित्र परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने धर्म- संस्कृति व राष्ट्र के रक्षा के साथ-साथ उसे सामर्थ्यवान व विकसित बनाने का प्रयास करेंगे. परिचर्चा में जन्मेजय कुमार, विनोद पाण्डेय, पवन सिंह, मंटू सिंह, अजय पाण्डेय, विवेक मिश्र, हरिशंकर सिंह, राजऋषव वर्मा,मोहित रंजन,मनीष कुमार वर्मा, प्रभात रंजन, कौशल कुमार, राजीव रंजन,सुजीत कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, यशवंत पाण्डेय, सुशान्त केतु,नंद कुमार ओझा सहित दर्जनों फेसबुक मित्र शामिल थें.