
दिघवारा(सारण)।थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव में गुरुवार की रात्रि शौच करने जाने के दौरान एक नाबालिक लड़की से उसी गांव के दो युवकों द्वारा चाकू के बल पर दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आया है।घटना के सम्बंध में उक्त युवती ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है,जिसमे उसने बताया कि रात्रि में वह शौच जाने के लिए पास में बने शौचालय में गई थी,वापस लौटने के दौरान मानुपुर गांव निवासी प्रयाग राय का पुत्र दिलीप राय एवं सुदीश राय का पुत्र विनय राय ने उसे जबरन पकड़ लिया जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी,तभी युवकों द्वारा लड़की के मुँह को गमछे से बांध दिया गया तथा चाकू के बल पर कुछ दूर ले जाकर एक घण्टे तक बारी बारी से दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद दोनों युवको ने घटना की जानकारी किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।लड़की ने घर पहुँचकर अपने परिजन को घटना की जानकारी दी,जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।वही लड़की को मेडिकल के लिए छपरा भेज दिया है।




Recent Comments