सेवानिवृत्ति 10 कर्मचारियों 02 आश्रितों को DRM द्वारा शॉल एवं पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान कर किया सम्मानित

सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में दिनांक 30 जून 2026 मंगलवार को जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में समापक भुगतान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त कुल 10 कर्मचारियों तथा मृत रेल कर्मचारियों के 02 आश्रितों को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा शॉल एवं पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापक भुगतान से संबंधित औपचारिकताएँ भी पूर्ण कराई गईं, जिससे उन्हें समयबद्ध एवं सुगम तरीके से सभी देय लाभ उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, विभिन्न मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधि, एससी/एसटी एसोसिएशन एवं ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Recent Comments