चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
✍परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला समीप चोरी की बाइक की खरीद फरोख्त
करते हुए तीन चोरों को मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार को पकड़ कर पुलिस को
सौंपा दिया। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि सिसवन ढाला
के समीप से चोरी की बाइक के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया गया है। ये
सिसवन ढाला में बाइक की खरीद फरोख्त कर रहे थे। गिरफ्तारी में नगर थाना
क्षेत्र के शुक्ल टोली निवासी सोएब उर्फ सैफ, निराला नगर निवासी रामबाबू
और असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी न्यूटन राय है। तीनों चोरों को
शुक्रवार को जेल भेजा दिया गया।
————————




Recent Comments