मढ़ौरा(सारण)। शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के सानी चंदा गांव में एक युवक की लाश पुलिस ने चंवर से बरामद किया। मृतक सानी चंदा गांव के तेरस महतो का 28 वर्षीय पुत्र मंटू महतो बताया जाता है। इस संबंध में मृतका की पत्नी संगीता कुमारी से मढ़ौरा थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें सास, ससुर, देवर समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक द्वारा बताया गया है कि मेरे पति से घर के लोगों का झगड़ा चल रहा था, जिसमे मेरे सास, ससुर, देवर एवं अन्य सदस्यों ने रस्सी से बांधकर घर में बंद कर दिया और मुझे कहा कि तुम यहां से चले जाओ, झगड़ा समाप्त हो जायेगा। लेकिन बाद में मेरे पति का शव पुलिस ने चंवर से बरामद किया। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे घर के परिजनों ने मेरे पति की हत्या की है, इसलिए इन्हें आरोपित करती हूं। इधर पुलिस ने चंवर से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी समेत अन्य प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई हैं।