जिस दिन कोरोना हारेगा उसी दिन ईद मनाऊंगा-महफ़ूज़ ख़ान

मांझी(सारण)- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष महफ़ूज़ खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिस दिन भारत से कोरोना पूरी तरह खत्म होगा हम उसी दिन ईद मनाएंगे।ये बाते कहते हुए श्री ख़ान ने बताया कि इस वर्ष मुसलमान ईद नही मनाएंगे और सरकार के दिशा निर्देश का सख़्ती से पालन करते हुए अपने अपने घरों में रह कर लॉकडाउन का पालन करेंगे और कोरोना महामारी से बचाव में सरकार व प्रशासन की मदद करेंगे।श्री ख़ान ने मुस्लिम भाइयों से अपील किया है कि घरों में रहकर ही विशेष दुआ करें कि कोरोना महामारी से देश मुक्त हो और जनजीवन फिर से ख़ुशहाली के साथ पटरी पर आए। और हमारा सौभाग्य है कि इस विकट परिस्थितियों में भी देश को पूरी तरह से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नियंत्रण किया है और 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर कोरोना से जंग लड़ने में जनता को आसानी मुहैय्या कराया है।श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार है कि उन्होंने पूरी मज़बूत और दृढ़ संकल्प के साथ देश को विश्वगुरु बनाने में अग्रसर हैं और देश की 130 करोड़ जनता के हित में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एकमात्र विकल्प बताया है।