प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों का टिकट होगा कन्फर्म ! जानिए…किन-किन ट्रेनों में लगेंगी अतिरिक्त कोच

वाराणसी (19 नवम्बर, 2018) : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच निम्नवत् लगाया जायेगा। अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गयी है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जायेगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुष लगाने में रेल प्रषासन को सफलता मिली है।
ロ 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चैरी चैरा एक्सप्रेस में 19 नवम्बर, 2018 को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।
ロ 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चैरी चैरा एक्सप्रेस में 20 नवम्बर, 2018 को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच।इसकी जानकरी अशोक कुमार जनसम्पर्क अधिकारी/वाराणसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।