मढ़ौरा(सारण)। पुलिस ने ध्वनि विस्तारक से पूरे नगर क्षेत्र में भ्रमण कर कोरोना के गाइडलाइंस के पालन हेतु प्रसारित किया। मालूम हो कि सारण जिला प्रशासन ने बिक्री संस्थानों को तीन श्रेणियों में बांटकर खोलने के लिये अल्टरनेटिव डे नियम बनाया है, उसी के अनुपालन हेतु पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय हैं।इसी को लेकर वुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।आपको बता दें कि जरूरी दुकानें प्रतिदिन शाम के छः बजे तक खुलेगी।जब कि कुछेक दुकानें दो श्रेणियों में सप्ताह में तीन-तीन दिन अल्टरनेटिव डे में खुलेगी।