मढ़ौरा के मोथाहा-नारायणपुर गांव से ट्रक पर लदे 649 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, एक बाइक भी जप्त

⏺️पुलिस ने चिन्हित कर दस नामजद समेत अन्य लोगों को भी बनाया अज्ञात आरोपित

मढ़ौरा.रविवार को गौरा ओपी क्षेत्र के मोथाहा-नारायणपुर गांव के सड़क किनारे से शराब लदे खड़ी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। जिसमें 649 कार्टून अंग्रेजी शराब की ब्लू ब्लेज ब्रांड लोड था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह गौरा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक को क्षेत्र के मोथाहा नारायणपुर गांव की सड़क पर खड़ी हालत में पकड़ा,लेकिन मौके से ड्राइवर और खलासी पकड़ाने के डर से फरार हो गया था।जससे पुलिस ने मौके से ड्राइवर अथवा धंधेबाज में से किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।हालांकि पुलिस ने मौके से एक बाइक जप्त किया है।अंग्रेजी शराब लदी ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर एनएल 02एम 5778 है।जिस पर ब्लू ब्लेज ब्रांड का 649 कार्टून अंग्रेजी शराब लदे था।शराब लोडेड ट्रक को मढ़ौरा थाना लाया गया।जहां पर ट्रक से 649 कार्टून शराब की बरामदगी हुई।मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में चिंहित कर 10 लोगों को नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।मौके से ड्राइवर और धंधेबाज फरार हो गये।जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

⏺️पुलिस ने ट्रक चालक खलासी सहित दस कारोबारियों पर दर्ज की प्राथमिकी-
गौरा पुलिस के सअनी सरोज कुमार के बयान पर मढ़ौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है I प्राथमिकी में ट्रक संख्या एनएल 02 एन 5778 के चालक, खलासी के साथ मोथहा निवासी अंकित कुमार, नवल कुमार, रामपुर निवासी अरविन्द सिंह, प्रिन्स सिंह, रंजित कुमार पिरौटा बनियापुर निवासी अशोक कुमार, चन्दन सिंह खालिशपुर निवासी चन्दन यादव, अशोक यादव को नामजद किया गया है I