
थावे बाजार स्थित स्टेट बैंक में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने छपरा कचहरी स्टेशन से किया गिरफ्तार✍️शुभम कुमार श्रीवास्तव/गोपालगंज : जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे बाज़ार स्थित स्टेट बैंक में गुरुवार की रात चोरी की घटना कर फरार चोर को थावे पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर छपरा कचहरी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।।थानाध्यक्ष ने बताया की स्टेट बैंक में चोरी की घटना को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।तो उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की स्टेट बैंक में चोरी करने वाला युवक ट्रेन पकड़कर छपरा जा रहा है।जिसकी सूचना छपरा कचहरी स्टेशन पर जीआरपी को दी गई।जीआरपी पुलिस ने युवक को तलाशी ली ।जिसमे तलाशी के दौरान बताए गए पहचान के अनुसार बैग की तलाशी ली गई ।जिसमे स्टेट बैंक थावे के शाखा प्रबंधक का आई कार्ड बरामद हुआ।जीआरपी पुलिस ने थावे पुलिस को सूचना दी ।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद अपने पुलिस बल के साथ छपरा कचहरी स्टेंशन जीआरपी थाने में पहुंचकर गिरफ्तार चोर को अपने हिरासत में लेकर थावे थाना लाई।प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया की युवक से पूछताछ के दौरान कई चोरी के मामले में अपना संलिप्ता स्वीकार किया।उन्होंने बताया की एक सितंबर को नगर परिषद में कंप्यूटर दुकान छपरा से चार लेपटॉप व आठ हजार नगद रुपए चोरी की थी।जिसमे से एक लेपटॉप चार्जर सहित इसके पास से बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही सीवान में रेलवे स्टेशन के पास भारतीय स्टेट बैंक में ताला तोड़ने का प्रयास किया था।लेकिन शहर में चहल पहल होने के कारण भागने में सफल रहा।वही थावे के स्टेट बैंक में गुरुवार की रात चोरी करने की प्रयास करने के दौरान कैश वोल्ट नही कटने के कारण बैक के समान लेकर फरार हो गया था।थावे स्टेट बैंक से चोरी किए गए समान में बरामद शाखा प्रबंधक का आई कार्ड,बैक का दो गमछा व चाभी का चार गुच्छा के साथ ही उसके पास से अन्य बैकों की एटीएम कार्ड छह, काला रंग के दो बैग,डीएल, पैन कार्ड, आधार कार्ड, कटर मशीन, हेक्सो ब्लेड,रिंच तीन,मोबाइल चार्जर एक,पेन ड्राइव 16 जीबी एवम आई कार्ड बरामद हुआ है। उन्होंने बताया की चोर के बताने पर छपरा पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान तीन लेपटॉप रविवार को उसके घर से बरामद कर लिया।गिरफ्तार चोर छपरा जिला के मुफ्फसिल थाना के माला गांव के विजय लाल सिंह का पुत्र शशि कुमार बताया जाता है।पूछताछ के बाद गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments