
• सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ताओं को छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया सम्मानित
दैनिक खोज खबर/छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की विधायक छोटी कुमारी द्वारा भव्य कार्यकर्ता आभार व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने ने कहा कि यह समारोह एनडीए की संगठनात्मक मजबूती, एकजुटता और जनविश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में कुम्हार विधानसभा के विधायक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं है, बल्कि एनडीए की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की विजय है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जिस अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने कार्य किया, उसी का परिणाम आज ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने विधायक छोटी कुमारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि छपरा विधानसभा विकास के नए युग में प्रवेश कर चुकी है। विधायक छोटी कुमारी ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि जेडीयू, बीजेपी, लोजपा, हम और आरएलएम के हर कार्यकर्ता की मेहनत, संघर्ष और समर्पण की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान में दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर एनडीए की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया, जिससे जनता का भरोसा मजबूत हुआ। छोटी कुमारी ने भरोसा दिलाया कि छपरा विधानसभा के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क, जल निकासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है और वे इसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। समारोह के दौरान एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पर एनडीए के वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। आभार सभा को संबोधित करने में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉ सी एन गुप्ता,जदयू जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह विकल, लोजपा(आर) जिलाध्यक्ष रवि प्रताप राठौड़, हम जिलाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव, आर एल एम जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, रामदयाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य अरूण कुमार सिंह, शम्भू कमलाकर मिश्रा, लोक अभियोजक सर्वजीत ओझा, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, शत्रुघ्न भक्त, विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र शाह, आदि लोगों ने सभा को संबोधित कर आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम मुख्य रूप से जदयू शम्भू मांझी, कुसुम देवी,दिपक कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, जिला मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर,मीरा देवी, सुनिता कुमारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, बलवंत सिंह,पूर्व महामंत्री शान्तनु सिंह, प्रवक्ता प्रकाश रंजन निक्कू, मदन कुमार सिंह,सुशील कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी शालु मिश्रा,सीअनुरंजन कुमार, धर्मेन्द्र चौहान,अनुप यादव, संस्कार कुमार, रिंकू सिंह, चन्दु कुमार सिंह, गामा सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, अनिल यादव,तेजा सिंह,चरण दास, छोटन कुमार, पिन्टू कुमार सिंह, अंकुर श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में एन डी ए कार्यकर्ता शामिल हुए।




Recent Comments