दैनिक खोज खबर/सोनपुर। 26,जुन के मनायीं जाने वाली मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सरकार की दिशा निर्देश के अनुसार सोनपुर सीडीपीओ सुमित कुमार आर्य के मार्गदर्शन में पहलेजा पुलिस, हरिहरनाथ पुलिस, सोनपुर पुलिस, नयागांव पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र मैं फ्लैग मार्च निकाला। सभी लोगों को आपसी भाईचारे के साथ मोहर्रम पर मनाने की प्रशासन ने अपील की. पहलेजा पुलिस ने बजरंग चौक, खरिका, कसमर, सैदपुर सहित अन्य क्षेत्र में थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नैतित्त्व में पुलिस बलो के साथ फ्लैग मार्च गुरुवार संध्याकाळीन निकाला गया। इस दौरान लोगों से मोहर्रम के अवसर पर शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिकारियों ने लोगों से शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी है
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल का स्वागत किया और पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाएगा।। पर्व के दिन पुलिस सादे एवं वर्दी लिवास में रहेंगे जो भी कानून के उल्लंघन करेंगे उन्हें खैर नहीं है।