दैनिक खोज खबर/सोनपुर। पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण किए गए युवक को महज 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया तथा इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त बात के जनकारी देते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने गुरुवार के शाम बताया कि बुधवार के पहलेजा थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी विशाल कुमार पिता तारकेश्वर एक युवक का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों से फिरौती की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पहलेजा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रेम प्रताप राणा थाना पहलेजाघाट क़ो न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस सफल अभियान में पहलेजा थाना पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।