मोतिहारी उत्पाद विभाग ने 10 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक मारुती स्टीम बरामद किया

दैनिक खोज खबर मोतिहारी:आज सुबह 7:30 बजे छतौनी थाना अन्तर्गत भवानीपुर जिरात  में गुप्त छापेमारी करके  10 कार्टून विदेशी शराब और एक मारुती स्टीम कार जिसका नंबर बी आर 1 वाई 2220 को उत्पाद विभाग ने बरामद किया वहीं कारोबारी भागने मे सफल रहा।

छापमारी टीम मे,निरीक्षक उत्पाद इकरामुल हक एवं उत्पाद दरोगा कुलवंत कुमार,संजय कुमार सिंह,सिपाही धर्मेन्द्र झा व सैप जवान शामिल थे। उत्पाद विभाग, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।