पार्शल बुक नही होने से बाहर से समान लाने में होती है परेशानी
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
परेशानीयों को देखते हुऐ खगड़िया सांसद सह केन्द्रीय हज कमेटी के चैयरमेन महबूब अली कैसर ने गंभीरता से लेते हुऐ इस समस्या के सामाधान करने की मांग की है।
इस संबंध में सांसद ने रेलमंत्री को एक पत्र लिख अविलंब इस मांग पर विचार कर इस स्टेशन पर पार्शल बुकिंग की व्यवस्था बहाल करने की बात कहीं है।
इस रेलखंड पर यह स्टेशन सहरसा के बाद सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला स्टेशन है फिर भी इस स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ नही है। सिमरी बख्तियारपुर बाजार बड़ा व्यापारीक स्थान होने के बाबजूद इस स्टेशन पर पार्शल की सुबिधा नहीं होने से व्यपारियो को काफी कठिनाई का सामना करना पर रहा है।
पत्र में सांसद ने कहा है कि सिमरी बख्तियारपुर एक अनुमंडल है। इस अनुमंडल के तीन प्रखंड के अलावा पडोसी प्रखंड के बड़ी संख्या में व्यपारी इस स्टेशन से ट्रेन पकड़ते है। लेकिन यहाँ पार्शल के नहीं रहने से दूसरे स्टेशन से अपने सामान का बुकिंग करवाता है।
सांसद के इस पहल को लोजपा महासचिव युशुफ सलाउद्दीन ने सराहणा करते हुऐ कहा कि सासंद का यह कदम जनउपयोगी है। उन्होनें सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का सौन्द्रर्यकरण कार्य करवाया जो अभी प्रगति पर है।अब जब यहा बुकिंग की सुविधा हो जायेगी तो व्यपारीयों सहित अन्य लोगों को भी लाभ होगा।
वही रेल परामर्श दात्री समिति सदस्य मो फिरोज आलम ने कहा कि सिमरी बक़्ख्तियारपुर में अगर पार्शल खुल जाता है तो रेल को काफी राजस्व का भी लाभ होगा। सांसद ने अपने अब तक के कार्यकाल में विकाश कार्य की एक नई मिशाल कायम कर रहें है।





Recent Comments