•मोतिहारी (पू.च.) भाजपा नेता व व्यवसायी अपहरण कांड चार हिरासत में
[दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी भाजपा नेता अमित कुमार के अपहरण के 11 दिन बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। बेतिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
शुक्रवार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उसके परिजनों से मुलाकात की व डीआइजी, एसपी व डीएसपी से बात कर कार्रवाई करने को कहा। इधर परिजनों का बुरा हाल है।
मां, पत्नी व भाईआदि लगातार पुलिस पर भरोसा कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में डीएसपी ने उसकी मां, पत्नी व भाइयों से पूछताछ कर चुके हैं। बताया गया कि इस मामले में बेतिया कारा में बंद दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी।