
•मोतिहारी (पू.च.) जिले के 60 मिलरों से होगी 13.79 करोड़ की वसूली
•मिलर SFC के एम.डी के साथ बात करते सेन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक के वर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] मोतिहारी जिले के 60 परिमादी मिलरों से 13.79 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर कवायद शुरू की गई है। एसफसी के जिला प्रबंधक प्रमोद कुमार ने इस प्रकार के 60 मिलरों पर बकाया राशि की वसूली को लेकर नीलाम पत्र दायर कराया है। बताया गया है कि इनमें 58 मिलरों पर पूर्व में भी नीलम पत्र दायर किया जा चुका है। इनमें कई मिलर जेल भी जा चुके हैं। नीलाम पत्र पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि मृत मिलरों के उत्तराधिकारी से राशि की वसूली की जाएगी।
इसके अलावा सहायक प्रबंधक शंकर सिंह सरदार से एक करोड़ दस लाख एवं विपिन कुमार सिंह से 69.62 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। बताया गया कि यह राशि मिलरों पर ब्याज का है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी मिलरों द्वारा राशि जमा नहीं कराने को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
•इन मिलरों से होगी राशि की वसूली : शिवम राइस मिल ढाका के यूजेंद्र साह से 344655 रुपये, जय मां दुर्गा राइस मिल के नारद यादव से 1623966 रुपये, राकेश कुमार यादव से 833685 रुपये, गौरी प्रसाद व राजेश सिंह से 787279 रुपये, बैद्यनाथ सिंह चिरैया से 771144 रुपये, प्रमोद कुमार रक्सौल से 582561 रुपये, रामगढ़वा के हिमांचल कुमार से कुंडवा चैनपुर से की शीला देवी से 4674317 रुपये, छौड़ादानो के रामबाबू प्रसाद से 876151 रुपये, चकिया के राकेश कुमार से 976257 रुपये, आदापुर के कमलेश यादव से 390625 रुपये, छौड़ादानो के अनिल कुमार पर 144224 रुपये, जितेंद्र कुमार राय पर 899331 रुपये, ब्रजदेव राय से 373520 रुपये, केदार प्रसाद से 303916 रुपये, रामपुकार प्रसाद से 188885 रुपये, मदन यादव से 261869 रुपये, मोती साह रामगढ़वा से 548913 रुपये, मनोज कुमार सिंह से 611340 रुपये, विवेक कुमार सिंह पर 491495 रुपये, नगीना सिंह से 983098 रुपये, उमेश प्रसाद से 831140, मुन्ना प्रसाद से 420378 रुपये, अविनाश कुमार जायसवाल से 442306 रुपये, मनोज प्रसाद से 160128, वीरेंद्र प्रसाद से 466223, लाल प्रताप ¨सह से 475591, उर्मिला कुमारी, दिलीप कुमार वर्मा से 157513, लक्ष्मी राइस मिल आदापुर से 233111 रुपये, अनिल कुमार चौधुर से 802818, अरबिंद कुमार से 533751, राजीव पांडेय से 218015, गेनालाल प्रसाद से 291448, बोमप्रकाश प्रसाद से 363610, महेंद्र प्रसाद से 420690, रविंदर कुमार चौरसिया से 683079, अशेश्वर ¨सह से 732391, विजय शंकर प्रसाद से 1167300, संजय प्रसाद से 320691, वीरेंद्र प्रसाद से 711140, राकेश रंजन से 276830, विकास कुमार से 94855, गेनानलाल प्रसाद से 245919, अनिल कुमार से 457441, राजेश्वर प्रसाद से 181623, उदय नारायण ठाकुर से 37605, जय गुरुदेव राइस मिल से 94855, उमेश प्रसाद से 1071722, वीरेंद्र पटेल से 226619, ओमप्रकाश प्रसाद से 436987, राजेव कुमार पांडेय से 1828744, सुभाष कुमार से 1847319, अशोक कुमार ¨सह से 10635496, संतोष कुमार से 2345753, नंदकिशोर कुंवर से 3540110, सुरेश प्रसाद से 25519, संजीव कुमार पांडेय से 1356006, शशिभूषण से 2708441, सहायक प्रबंधक शंकर सिंह सरदार से 1.10 करोड़ एवं विपिन कुमार से 6962184 रुपये की वसूली की जाएगी।
•प्रमादी मिलरों द्वारा दी गई संपत्ति गारंटी की जांच को पहुंची एसआइटी
मोतिहारी (पू.च.):-रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के बकायेदार प्रमादी मिलरों द्वारा एसएफसी को दी गई संपत्ति गारंटी की जांच करने एसआइटी की टीम अंचल कार्यालय पहुंची। पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि कुल छह मिलरों पर विभाग के रुपये बकाया हैं। ये वित्तीय वर्ष 2011-12, 12-13 व 13-14 का बकाया है। बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मिलरों से बैंक या संपत्ति गारंटी मांगी गई थी।
संपत्ति का प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से लिया है तो उसकी जांच हो रही है कि निर्गत है या नहीं। इसके बाद उस भूमि का सत्यापन कर वास्तविकता जानी जाएगी। मिलरों के अलावा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करनी है। बताया कि रवींद्र चौरसिया, नारद यादव, बैरिया पैक्स, मनोज कुमार गुप्ता, मदन यादव, हिमांचल कुमार के मिल पर एसआइटी गठित की गई है।




Recent Comments