
मांझी। यूपी बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कारीगरों आदि से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जून माह के अंत तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 साल तक इस पर दुबारा मरम्मति की जरूरत नही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आवगमन पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जिले के वरीय पदाधिकारियों को फोन करके जर्जर एप्रोच सड़क की शीघ्र मरम्मति का निर्देश दिया। ताकि आवागमन में बाधा उतपन्न न हो। उन्होंने बताया कि सेतु पर समारोह पूर्वक आवागमन का शुभारंभ किया जाएगा। समारोह में बलिया के सांसद बीरेन्द्र सिंह मस्त भी शामिल होंगे। संसद के साथ निरीक्षण में भाजपा नेता हेम नारायण सिंह धर्मेन्द्र सिंह समाज मनोज प्रसाद अमरजीत सिंह तथा बदरे मुनीर खान बबलू शर्मा सूर्यप्रकाश तिवारी आदि भी मौजूद थे।




Recent Comments