मोतिहारी नगर परिषद चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट की घटनाएं 
☞अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर”:-मोतिहारीनगर परिषद चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट की घटनाएं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 3, 9, 14 व 20 में तू-तू-मैं-मैं के बीच झड़प हुई। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत कराया। सूचना है कि करीब चार से पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लिया है।
 इस संबंध में थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि तुमड़िया टोला में दो पक्षों के बीच झड़प होने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पांच लोगों को हिरासत में लिया।
 जिनसे पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मुक्त कर दिया गया। इसके अलावा बताया कि नागा रोड में भी मतगणना से पूर्व झड़प हुई थी। मामला थाना पहुंचा, परंतु बीच-बचाव के बाद शांत हो गया। श्री झा ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।