इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत पर रोष प्रकट किया 
केंडल मार्च निकाल मुर्तक को दी श्रद्धाजली
आजाद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान
जयपुर 24 मई। शहर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से सैनी समाज के युवा समाज सेवक रतन लाल सैनी की हुई मौत पर आज सैनी समाज के सेकड़ो की संख्या में लोगो ने गांधी सर्किल पर  इकठ्ठे हो कर केंडल मार्च निकाला और श्री रतन लाल सैनी को श्रद्धाजली देते हुए दोषी डॉ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ईलाज में लापरवाही बरतने के कारण रतनलाल की मौत हुई और उसके बाद भी चिकित्सक के दवाब में रतनलाल के परिजनों को पुलिस द्वारा तंग किया जा रहा है जो घोर अन्याय है जिसे समाज सहन नहीं करेगा सरकार से मांग की तुरंत दोषी चिकित्सक को गिरफ्तार किया जाए और मुर्तक के परिजनों को मुहावजा दिया जाये ।
   लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दौलत राम पैसिया ने आन्दोलन को समर्थन देते हुए कहा कि रत्न लालं सैनी की मौत इलाज में लापरवाही बरतने के कारण हुई हैं और सरकार को तुरंत उस चिकित्सालय पर कार्यवाही करनी चाइये , मुर्तक के परिजनों को अस्पताल प्रशासन द्वारा धोखे में रख दो लाख रूपये ऐंठ लिए गये और परिजनों के बार बार आग्रह के बाद भी पेसेंट को दूसरी जगह नहीं ले जाने दिया गया जबकी मामूली पेट दर्द के कारण रतन लाल सैनी को अस्प्ताल ले जाया गया था पर चिकित्सको ने उन्हें अर्धचेतन कर परिजनों से रूपये ऐंठ लिए और उसके बाद भी इलाज की लापरवाही से रत्न लालं की मौत हो गई यह एक हत्या के सम्मान है ,सरकार को तुरंत कार्यवाही करनी चाइये ।
पैसिया ने कहा कि आज धरती के भगवान कहे जाने वाले लोगो में भी धन लोलुप्पता इतनी बढ़ गई है उनको धन के आगे किसी की जिंदगी नहीं दिखती यह दुर्भाग्यपूर्ण है और राजनितिक दवाब में आरोपी पर कार्यवाही नहीं होना प्रदेश के किये शर्मनाक है अगर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मंच आन्दोलन करेगा ।
इस अवसर पर मंच की जयपुर जिला अध्यक्ष एडवोकेट ललिता संजीव मेहरवाल, प्रदेश सचिव चंदा कुमावत,प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर टांक, प्रदेश महासचिव श्याम वर्मा, शंकर तवर प्रदेश सचिव सहित लोकतंत्र सुरक्षा मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी मोजुद रहे ।