⏭अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:-मोतिहारी थाना क्षेत्र के पखनहिया पंचायत के खोडवा गांव में शुक्रवार को आपसी भूमि विवाद को लेकर झोपड़ी ध्वस्त करने व आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र दास अपना झोपड़ी में पक्का निर्माण करा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के राजेन्द्र दास व होरिल दास रोकना चाहा।
इसी बीच विवाद हो गई और झोपड़ी में आग लगा दी गई। आग लगाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय थाना में लिखित शिकायत नहीं की गई है।




Recent Comments