मैरवा थाना के अपराध पंजी में दर्ज लोगों की हुई परेड

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान:

मैरवा (सिवान) : मैरवा थाना के अपराध पंजी में दर्ज लोगों
की परेड रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने कराई। यह कार्रवाई

आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर की गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने

बताया कि मैरवा थाना क्षेत्र के वैसे लोग जिनका गुंडा लिस्ट में नाम है, उन्हें थाना बुलाकर परेड कराई गई। इनमें शराबी, ब्लैकमेलर, शराब तस्कर, लड़की या महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले, दंगाई, कालाबाजारी, सांप्रदायिक, छात्रों को भड़कानेवाला, मानव तस्कर, छिनतई करने वाले, जुआरी,

छेड़खानी करने जैसे अपराध मे शामिल रहे हैं। परेड के दौरान उन्हें बताया गया कि अगर वे सुधर जाते हैं तो इस लिस्ट से उनका नाम हटाने के

लिए वरीय अधिकारी को अनुशंसा की जाएगी।