सारण: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सदर अस्पताल में जांच के लिये आयी गर्भवती महिलाओं के बीच रोटरी सारण ने किया फल वितरित

छपरा :रोटरी इंटरनेशनल के मातृत्व व नवजात शिशु माह के अन्तर्गत तथा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के बीच रोटरी सारण के तत्वावधान में छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता तथा रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल तथा रोटरी सारण के संस्थापक सचिव राजेश फैशन तथा रोटरी सारण के सचिव सुरेन्द्र कुमार गुप्ता एवम रोटरी सारण के आगामी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फल का वितरण किया।
फल वितरण के पश्चात रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया प्रत्येक महीनें की नौ तारीख को सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता हैं,इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल के मातृत्व एवम नवजात शिशु माह के अन्तर्गत आज फल का वितरण किया गया हैं।
इस अवसर पर डाॅक्टर नीला सिंह,नर्स स्नेही प्रसाद,ए एन एम सपना कुमारी,संगीता कुमारी,अमृता कुमारी,नुतन कुमारी,प्रगती कुमारी,प्रियंका कुमारी तथा गुड़िया कुमारी आदि ने अपनी सेवा प्रदान की।