महिला शतरंज की रानी बनी भूमि गिरी

छपरा : जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में लाह बाजार स्थित फैक्ट स्किल में मदर्स-डे पर आयोजित जिला महिला शतरंज प्रतियोगिता की रानी भूमि गिरी बनी । वर्षा स्वराज को ड्रॉ पर रोककर भूमि गिरी ने 4.5 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने खिलाड़ियों को यथासंभव सहयोग करने का वादा किया और कहा कि शतरंज हमारे मानसिक क्षमता को बढ़ाता है। चेस सबसे कम खर्च वाला खेल हैं तथा सबसे कम जगह में इसे खेला जा सकता हैं, इसलिए अभिभावक अपनें बच्चों को चेस खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता के संयोजक चंदन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फैक्ट स्किल में महिला शतरंज का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है । उपेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि शतरंज में अच्छा करने के लिए नियमित अभ्यास की आवश्यकता है । मंच संचालन सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क पदाधिकारी अली अहमद ने किया ।
मुख्य निर्णायक धनंजय कुमार के अनुसार अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रथम -भूमि गिरी
द्वितीय -वर्षा स्वराज
तृतीय – सान्या
चतुर्थ -शिवानी
पंचम – श्रेया सोनी
षष्ठम – प्रियांशी
सप्तम – प्रेरणा दत्ता
अष्टम -हर्ष विद्या
नवम -श्वेता चौहान
दशम -सुरभि
इस प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी सहरसा में आगामी 25 मई से आयोजित बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस अवसर पर कुमार शुभम , संतोष कुमार , अभिमन्यु कुमार ,सनी कुमार सिंह राजशेखर, सागर कुमार , पवन कुमार , शिवम सहित शतरंज संघ के कई सदस्य उपस्थित हुए ।